धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। रविवार को धर्मनगरी में हरकी पैड़ी सहित आसपास के सभी प्रमुख गंगा घाट पर श्रद्धालु स्नान करते नजर आए। रविवार को हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, सुभाष घाट और नाई घाट पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस-प्रशासन की टीमें पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रहीं। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।

दूसरी ओर, प्रमुख बाजारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अपर रोड, मोती बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पूजा-सामग्री, प्रसाद और खाने-पीने की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। व्यापारी भुवनेश, रामेश्वर, मनोज, मुन्ना और जगमोहन ने बताया कि लगातार अवकाश के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं, जिससे कारोबार में तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *