भाजपा सरकार के विरोध में महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं और जनसमस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा विधायक अपनी अगुआई में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने प्रदेश में भूमाफिया, खनन माफिया और शिक्षा माफिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और महेश प्रताप राणा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और विवेक भूषण विक्की ने हर घर नल योजना के बावजूद पेयजल समस्या बने रहने का मुद्दा उठाया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मारपीट सत्ता संरक्षण में हो रही है, जो शर्मनाक है। महानगर कांग्रेस के महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों के साथ हिंसक घटनांए घट रही हैं। इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र को खतरा बन रही हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार, अंकित चौहान, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित, हिमांशु राजपूत, विकास सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *