सरकारी अस्पतालों में फिजियोथेरेपी सेवाओं के विस्तार की मांग

देहरादून। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य में फिजियोथेरेपी सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने ‘स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल काउंसिल’ के जल्द गठन और जिला, उप-जिला व सीएचसी स्तर पर अनिवार्य रूप से फिजियोथेरेपी सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया।

साथ ही नए पदों के सृजन और पारदर्शी भर्ती की मांग रखी। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ भारत महरा, डॉ वसुधा, डॉ जेके मिश्रा, डॉ योगेश डांगवाल, डॉ प्रदीप सेमवाल, डॉ राजेंद्र यादव और डॉ चैतन्य ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *