कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया: कांग्रेस

हरिद्वार। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही महंगाई बढ़ने की बात राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे, जो अब सच साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा और यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं महंगे दामों पर मिलेंगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर के लिए लोगों को सुबह-शाम लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, बावजूद इसके समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *