हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 20 मई को रोशनाबाद निवासी मोहम्मद सुल्तान के घर से सैमसंग मोबाइल और अभिषेक यादव के घर से पोको मोबाइल चोरी होने के मामले में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान सूचना मिली कि सूर्य नगर तिराहा झुग्गी के पास एक युवक मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार को उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनस निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल चोरी और छीना झपटी की बात कबूल की है। पुलिस ने मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।