रानीपुर विधानसभा के खाला टिहरा में 78 लाख से पेयजल के काम होंगे

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र खाला टिहरा में 78 लाख रुपये की लागत से पेयजल के काम होंगे। विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मंगलवार को विधायक आदेश चौहान ने बताया कि ग्राम खाला टिहरा में पिछले लंबे समय की पेयजल किल्लत जल्द दूर होने वाली है।

सरकार ने नए पेयजल नलकूप निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। शासनादेश जारी किया है। बताया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्यों को समर्पित है। हर घर नल से जल संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। बताया कि नए नलकूप के निर्माण से ग्राम खाला टिहरा के सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

बताया कि विभाग द्वारा शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नलकूप निर्माण का कार्य बेहद शीघ्रता से शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *