हरकी पैड़ी पर बही योग की गंगा, बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया

हरिद्वार। धर्मनगरी में हरकी पैड़ी पर रविवार को योग की गंगा बहती नजर आई। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान पवित्र स्थान पर योग करना लोगों के लिए अद्भुत और सकारात्मक अनुभव रहा। गंगा किनारे बहते जल और ताजी हवा ने लोगों के शरीर और मन को तरोताजा कर दिया।

रविवार को नमामि गंगे के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति, जिला होम्योपैथिक विभाग और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे हरकी पैड़ी मालवीय घाट पर योग शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उप वन संरक्षक स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी से दैनिक जीवन मे निरंतर योग करने की अपील की। बताया कि योग से मानसिक शांति मिलती है। शारीरिक खिंचाव से शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

योग से कमर और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। योगाचार्य मनोज चौहान ने सभी को सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाती के साथ विभिन्न रोगों मे लाभकारी योग आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही सभी को विभिन्न योगाभ्यास करने से मिलने वाले फायदे की जानकारी दी। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी विकास ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य सहित होम्योपैथिक विभाग, वन विभाग के कर्मचारीयों, वरिष्ठ नागरिकों ने योग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *