जलभराव वाले क्षेत्रों में उतरे डीएम, अफसरों को दिए निकासी के निर्देश

हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को जलभराव प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई और राहत कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल मशीनें और आवश्यक संसाधन लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुचारु आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *