हरिद्वार। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हरिद्वार पुलिस के ऑफिसर्स द्वारा आगामी *रविदास जयंती* को सकुशल सम्पन कराये जाने हेतु सभी कमेटी मेंबर्स, C.L.G. मैम्बर्स व क्षेत्र के सम्भ्रात व्यक्तियों की गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान सभी मौजूद व्यक्तियों को रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम व शोभा यात्रा को सुकशल व शान्ति पूर्वक ढंग से निकाले जाने की अपील की गयी। सभी को इस दौरान प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के सम्बन्ध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।