व्यापारिहित के साथ साथ समाजहित कार्यो में हमेशा संघर्षत है महानगर व्यापार मंडल- सुनील सेठी

हरिद्वार। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल के नव गठित कार्यकारिणी का किया गठन । महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने खड़खड़ी में खड़खडेश्वर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष महेश सिंह ,कार्यवाहक अध्यक्ष निशा मल्होत्रा,संघठन मंत्री हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष रोहित भसीन, मंत्री संजू प्रजापति मीडिया प्रभारी गणेश शर्मा को संरक्षक मंडल के सदस्यों सुभाष ठक्कर, धर्मपाल प्रजापति,अशोक वर्मा,विशाल मलिक , बुद्धि सिंह नेगी द्वारा मालाएं पहनाकर नवकार्यकाल की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल के एक एक साथी ने हमेशा व्यापारिहित के साथ साथ हरिद्वारहित एवं समाजहित में संघर्ष किया है जो आगे भी निरंतर जारी है और जारी रहेगा व्यापार्रियों की समस्याओं के निराकरण हो या आमजनमानस की समस्याओं का निराकरण बिजली पानी की समस्या हो या आमजनमानस से जुड़ी कोई छोटी बड़ी समस्या सभी पर महानगर व्यापार मंडल शासन प्रसाशन को हमेशा अवगत करवा कर उसके निराकरण को कार्य करता आया है जिसके परिणाम स्वरूप आज महानगर व्यापार मंडल की अपनी एक अलग पहचान है। जल्द हरिद्वार में अन्य इकाइयों का गठन एवं महानगर कार्यकारिणी का विस्तार कर जनहित व्यापारिहित कार्यो को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता तरुण नैयर, आकाश पूरी, हिमांशु बेरी, सन्नी सिंह, नितिन शर्मा,देवेंद्र गिरी,हार्दिक कुमार, श्री मति मोना शर्मा,अशोक वर्मा ,अविनाश वर्मा,संजय कालरा,राजेश शर्मा,अशोक गिरी,राजू कुमार , एस एन तिवारी,अरुण शर्मा,राजू सेठी,शिवम कुमार,राजकुमार अग्रवाल, सचिदानन्द भट्ट,गोपी शर्मा,रवि बांगा,राकेश कुमार, उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *