देहरादून। इस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियों शेयर करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाने में तैनात दरोगा राकेश चैधरी ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 25 जनवरी को उसको एक प्रार्थना पत्र की जांच सौपी थी। जाखन से मिले जांच प्रार्थना पत्र की उसके द्वारा जब जांच की गयी तो जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल के अन्तर्गत टिप लाईन के माध्यम से इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, वीडियो शेयर किया गया जिसकी आईपी डिटेल सम्बन्धी आईएसपी से प्राप्त की गयी जिसमें मोबाइल नम्बर जो जयराम मौर्य पुत्र रामकिशोर मौर्य निवासी बापूनगर जाखन देहरादून के नाम पर होना ज्ञात हुआ है, प्रथम दृष्टया सही पाया गया। उक्त प्रकरण आईटी एक्ट की धारा 67(बी) की हद को पहुंचता है जिसमें विवेचना होना अति आवश्यक है। प्रकरण में सम्बन्धित वीडियो ध्डिटेल को एक सीडी राइटेक्स, सीटीकृआर रिकोर्टडेबल 700 एमबी में कापी किया गया है जो साईबर थाना पुलिस स्टेशन द्वारा 65बी साक्ष्य अधिनियम 1872 के तहत प्रमाणित कर प्रमाण पत्र सहित दिया गया है जोकि संलग्न है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीएम धामी को भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला
देहरादून। हाल ही में हुए न्यूज एरिना इंडिया के सर्वे में सरल स्वभाव के उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। न्यूज एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे जिनमें मुख्यमंत्री धामी 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चैथे स्थान पर रहे। हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था, जिसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई। इससे पहले हुए एक अन्य न्यूज सर्वे में भी उत्तराखण्ड के सीएम को 6वां स्थान मिला था।