हरकी पौड़ी घाटों पर आरती के समय अंधेरा उतरी हरिद्वार बाजारों में रात्रि में बार बार ट्रिपिंग की वजह से यात्री ओर आमजनमानस झेल रहे रोजाना परेशानी। जिम्मेदार अधिकारियों के रात्रि में फोन बंद । जिलाधिकारी को लिखा पत्र आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व हो विधुत विभाग की कमियां पूरी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विधुत विभाग की लापरहवाही की शिकायत की। सेठी ने कहा कि यात्रा सीजन चल रहा है गर्मी चरम पर है विधुत विभाग की लापरहवाही की वजह से रोजाना नगरवासियों एवं श्रदालुओ को परेशान होना पड़ रहा है । क्योंकि विभाग द्वारा छोटी छोटी कमियां पहले पुरी नही की जाती जिसकी वजह से सीजन समय जनता को परेशानी उठानी पड़ती है । हरकी पौड़ी के मुख्य घाटों पर रात्रि में अंधकार रहता है। उतरी हरिद्वार यात्री बाहुल्य इलाको में रात्रि में लोड की शिकायत से बार बार पूरी रात्रि ट्रिपिंग की वजह से सप्लाई बाधित होती है । जिसकी वजह से यात्री ओर आमजनमानस को परेशान होना पड़ता है जिम्मेदार अधिकारियों के फोन बंद मिलते है। अगर यही व्यवस्था कावड़ यात्रा से पूर्व सुधारी नई गई तो बड़ी चुनोती का सामना करना पड़ सकता है। जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि सप्लाई सुचारू रखने के जो भी कमियां है उन्हें पूरा किया जाए एवं शिकायतो पर जनता से संवाद बनाकर उन्हें समय पर पूरा किया जाए। मांग करने वालों में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा,धर्मपाल प्रजापति,महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया,महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,मनीष धीमान, एस एन तिवारी,दीपक मेहता,उमेश चौधरी, गणेश शर्मा,राजू कुमार, अनिल कुमार रहे।