चेतन अरोड़ा पुत्री अमरनाथ अरोड़ा निवासी गली नंबर 2 खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तारीख पर प्रतिवादी 1-निहार कर्णवाल पुत्र राजेंद्र कर्णवाल 2-मैमकिला 3-निशान्त कुमार गुप्ता निवासीगण खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए धोखाधड़ी कर हड़प लेना व वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देना ।
थाना ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 732/2023 धारा 420/506 भा0द0वि पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक विकास रावत द्वारा की जा रही है
दौरानी विवेचना ज्ञात हुआ निहार कर्णवाल अपने आप को उधम सिंह नगर का डी0एम0बताकर बेरोजगार युवक युवतियों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर अच्छी खासी मोटी कमाई धोखाधड़ी कर हड़प लेता था।