पुलिस अधीक्षक नगर ,हरिद्वार , ने किया थाना कोतवाली नगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद के थानो का अर्धवार्षिक निरीक्षण कराए जाने के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में कोतवाली नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।

सर्वप्रथम थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया बैरिक व मेस में निर्माण कार्य प्रारंभ है जिसको गुणवत्ता के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए गए।व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया।

 

थाना पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया इन उपकरणों को हमेशा तैयारी की दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गयाl

 

 

थाना कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l

 

थाना पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

 

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत ,, सी0एल0जी मैम्बर, स्थानीय गणमान्य नागिरको से रुबरु हुए व थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम व पुलिस सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई । जनता द्वारा वर्तमान परिस्थियों के मद्देनजर अपराध की रोकथाम हेतु अपने विचार से साझा किए गये ।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व वरिष्ठ उपनिक्षक व थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *