चोरी करने की फिराक में घूम रहे दो दबोचे

हरिद्वार, 22 फरवरी। सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी करने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आलानकब और क्षेत्र में पूर्व में की गयी चोरी की वारदात का सामान बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार के डेंसों चैक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार पुत्र राजेश्वर प्रसाद निवासी बौंगला बहादराबाद व सोनू उर्फ धन्नू पुत्र ध्यान सिंह निवासी अम्बेडकर मार्केट बहादराबाद को आलानकब के साथ दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर थाने में दर्ज चोरी के मुकद्मे से सबंधित बैटरा इनवर्टर व एलईडी बरामद की गयी। आरोपी धन्नू के खिलाफ बहादराबाद थाने में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई इन्द्रसिंह गड़िया, एसआई अनिल सिंह बिष्ट, हेडकांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद, ललित बोरा, सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *