हरिद्वार। थाना कनखल अंतर्गत गंगोत्री धाम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गयी। आग लगने से फैले धुंए के चलते बगल के फ्लैट में भी चार लोग फंस गए। सूचना मिलने पर फायर सर्विस और थाना कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बीती रात गंगोत्री धाम में प्रथम तल पर एक फ्लैट में आग लग गयी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस मायापुर की यूनिट मौके पर पहुंची। तेजी फैल रही आग की वजह से बगल के फ्लैट में धुंआ भरने से चार लोग अंदर फंस गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और फंसे हुए चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने से कमरों में रखा काफी सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर टीम में एफएसओ शिशुपाल सिंह, चालक यशपाल भण्डारी, चालक विपिन तौर, मातवर सिंह, मदन लाल, संदीप जोशी, शैलेन्द्र भट्ट, ममता पांडे, नेहा डबराल शामिल रहे।