60 आबकारी अधिनियम संबंधी लगभग 2000 लीटर अंग्रेजी, देशी, कच्ची शराब की विनष्टीकरण

थाना श्यामपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जिले भर में चल रहे मालों के निस्तारण अभियान के क्रम में व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 26/02/24 को माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार गठित टीम CO सिटी श्रीमती जूही मनराल, आबकारी निरीक्षक डा0 ज्योति वर्मा, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमति रेखा आर्य, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व व मालखाना मौहरिर हे0का0 दरम्यान सिह द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित वर्ष 2021 के 09 माल, वर्ष 2022 के 40 माल व वर्ष 2023 के 13 मालों का नियमानुसार बिनिष्टीकरण कराया गया।

जिसकी मौके पर वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

मालों के निस्तारण में आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *