कोतवाली रानीपुर
दिनांक 25.02.2024 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सेक्टर-1 में आने जाने वाले व्यक्तियो के साथ नशे में गाली गलौच कर रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो दानिश आने जाने वालो लोगो के साथ नशे में गाली गलौच कर आमदा फौजदारी हो रहा था, मौके पर उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति अत्यधिक उग्र होकर गाली गलौच कर आमदा फौजदारी पर उतारू होना लगा, मौके पर काफी भीड भाड एकत्रित हो गयी, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दानिश को अन्तर्गत धारा 151 द0प्र0सं0 में कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त दिनांक 25.02.2024 को टिबडी कालोनी में झगडे की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति गोविन्दा लोगो के साथ आमदा फौजदारी व मारपीट पर उतारू होने पर उक्त व्यक्ति गोविन्दा को अन्तर्गत धारा 151 द0प्र0सं0 में कार्यवाही की गयी।
नाम पता आरोपी
1-दानिश पुत्र कमरयाव नि0 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार।
2-गोविन्दा पुत्र राजेश नि0 टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार।
पुलिस टीम-
1. हे0का0 229 स्वराज सिंह,
2. हे0का0 280 चन्द्रशेखर,
3- कां0 221 अमित चौधरी
4- कां0 1343 बीरेन्द्र जोशी,