हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण काम का शुभारंभ बुधवार को विधायक आदेश चौहान ने पूजन कर किया। करीब 40 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण काम किया जाएगा। बुधवार को विधायक आदेश ने बताया कि रावली महदूद के राजपूत विहार, नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 12 में देवनगर और बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना बहादराबाद तक सड़कों का निर्माण काम शुरू किया गया है।
कहा कि सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, सभासद गरिमा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, सहकारी समिति चेयरमैन अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, महामंत्री चेतन चौहान, ईश्वर चौहान, सुनील कुमार, शोभित चौहान व सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।