हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई है। ज्वालापुर पुलिस टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
तलाशी लेने पर उसके पास से 50 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा चंचल निवासी वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।