रेखा आर्या ने किया सम्मान समारोह का समापन

हरिद्वार। उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को योगस्थली खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बॉक्सिंग के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है।

आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक व कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे। बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले की टीम विजेता रही। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के 45-48 किग्रा वर्ग में जया ने स्वर्ण, सविता ने रजत तथा नेहा और गुंजन ने कांस्य पदक जीते। 48-51 किग्रा वर्ग में कोमल लोहिया ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत और ऋतु व वैष्णवी ने कांस्य पदक हासिल किया।

51-54 किग्रा वर्ग में चांदनी ने स्वर्ण, कविता ने रजत तथा अनुष्का व अलीशा ने कांस्य पदक जीता। 54-57 किग्रा वर्ग में बबीता ने स्वर्ण, सलोनी ने रजत और अंशिका व रिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर गोपाल खोलिया, निर्माण मुखर्जी, देवेंद्र चंद्र भट्ट, नवीन टम्टा, विशाल गर्ग, नवीन चौहान, विपिन चौधरी एवं सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *