समता दिवस के रूप में मनाया गया बाबू जगजीवन राम का 118वां जन्मोत्सव

हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने बहादराबाद स्थित ग्राम अलीपुर में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का 118वां जन्मोत्सव समता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल रवि ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश की आजादी के लिए जेल भी गए। उन्होंने उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, समाज कल्याण मंत्री और रेलवे मंत्री जैसे अहम पदों पर रहते हुए देशहित में उल्लेखनीय कार्य किए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत एवं मनोज सैनी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम महान समाज सुधारक थे। उन्होंने केंद्र सरकार में रहते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनका और इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम में तेलूराम प्रधान, संजय सैनी, सतपाल सैनी, अजीत सिंह, विकास सिंह, वेदपाल सिंह, एडवोकेट पवन कुमार उर्फ पप्पू, बीपीएस तेजयान, पिंकी सिंह, सीपी सिंह, अमित सिंघानिया, सत्यपाल सिंह, सीताराम अंबेडकर, ब्रह्मानंद, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, संदीप कुमार चौहान, नफीस अहमद और बृजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *