हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नितिन चौहान (32) निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था और पारिवारिक कलह भी चल रही थी। उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पारिवारिक कारणों के चलते यह कदम उठाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।