मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद

हरिद्वार। ऊर्जा निगम बुधवार को ज्वालापुर, कनखल, बहादराबाद सहित सात उपसंस्थनों पर मरम्मत के काम करेगा। इस दौरान दिन में चार घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 70 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ेगी। दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित होंगे। ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान कनखल द्वितीय, बहादराबाद, जगजीतपुर, इंद्रलोक, पीएसी, ज्वालापुर द्वितीय और कड़च्छ में काम करेंगे।

बहादराबाद में लाइन शिफ्टिंग, जगजीतपुर और कनखल में तार बदलने और 132 केवी उपकेंद्र ज्वालापुर पिटकुल में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। मरम्मत के चलते बहादराबाद के सिडकुल हाईवे फीडर, जगजीतपुर के देव विहार फीडर, कनखल द्वितीय के जगजीतपुर और गंगा प्रदूषण फीडर समेत ज्वालापुर उपकेंद्र के सभी फीडरों से बिजली सप्लाई सुबह दस बजे बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारु होगी।

यह क्षेत्र प्रभावित होंगे: बुधवार को कटौती से बहादराबाद के बैरियर नं. छह, सिडकुल हाईवे क्षेत्र, डेन्सो चौक, साईं धाम कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, जमालपुर खुर्द आदि क्षेत्र, कनखल के हनुमंतपुरम, गंगा प्रदूषण, बृज विहार, मारुति वाटिका, फुटबॉल ग्राउंड, राजा विहार, राजा गार्डन आदि क्षेत्र और जगजीतपुर के देव विहार, उमराव एनक्लेव आदि क्षेत्र, ज्वालापुर द्वितीय के अहबाबनगर, धीरवाली, चकलान, मालियान, घोसियान, लक्कड़ हारान, विष्णु लोक कॉलोनी, आंबेडकरनगर, कड़च्छ, तेलियान, कोटरवान, कटहरा बाजार, कैथवाड़ा, मंडी का कुआं आदि क्षेत्र, कड़च्छ के रेलवे रोड बाजार, शास्त्री नगर, गोल गुरुद्वारा, सेक्टर दो आदि क्षेत्र, इंद्रलोक के रावली महदूद, इंद्रलोक, सिडकुल हाईवे और पीएसी के शिवालिक नगर, पीएसी, टिहरी विस्थापित, गंगा नगरी आदि क्षेत्र में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी।

उपकेंद्र ज्वालापुर के विभिन्न उपसंस्थनों पर मरम्मत के काम गतिमान हैं। बुधवार को दिन में चार घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। लोगों को कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई है।   -रवि कुमार, अधिशासी अभियंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *