हरिद्वार। प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राजा राम और मुनकाद अली ने जिलाध्यक्षों से कार्यों की जानकारी ली। प्रदेश प्रभारियों ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत करें। लोगों की समस्याएं सुनें और उसका निराकरण करवाएं। जब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा तब तक संगठन में मजबूती नहीं आएगी। चुनाव बहुत नजदीक है, इसके लिए जिला, सेक्टर, बूथ कमेटियां बनानी हैं।
पहले अपनी कमेटियां मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनानी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद, विधायक मो. शहजाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरजमल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाल, महासचिव राजदीप मनवाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार रामकुमार राणा, देहरादून केपी सिंह, रुद्रप्रयाग विक्रम लाल शाह, चमोली मुकेश कोसवाल, उत्तरकाशी बुद्धि लाल, उधमसिंह नगर विनोद गौतम, नैनीताल शिव गणेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।