प्रेस क्लब में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून।  उत्तरांचल प्रेस क्लब और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी खून की जांच, शुगर, नेत्र, ईसीजी, बीपी की जांच समेत मुफ्त दवाएं दी गई। अब नियमित तौर पर पत्रकारों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजानदास, विशिष्ट अतिथि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशिष्ट अतिथि निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लब के प्रयासों को सराहा और कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

पत्रकार दिन-रात समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और देखभाल के लिए इस प्रकार के शिविर उपयोगी हैं। दून एवं हरिद्वार मेडिकल कॉलेज से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर और डॉ. विक्रांत चौहान, कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय एवं डॉ. उत्कर्ष, फिजिशियन डॉ. अरुण पाण्डेय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना पाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. भव्या संगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सारस्वत, ब्लड बैंक से डॉ. शशि उप्रेती, डॉ. सना उमर, सीपीआरओ महेन्द्र सिंह भंडारी, पीआरओ दिनेश रावत, संदीप राणा और अनिल दानू, फार्मासिस्ट प्रदीप सेमवाल, मुकेश आदि ने शिविर में परामर्श एवं सहयोग दिया। क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल और स्वास्थ्य समिति के संयोजक शिवेश शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *