16 पेट्टी देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी थाना पुलिस ने धनपुरा गांव में छापेमारी कर 16 पेट्टी अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दीन मोहम्मद उर्फ चंदू पुत्र यासीन निवासी धनपुरा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 पेट्टी में 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, मनोज कुमार और महेश बाबू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *