हरिद्वार। मेयर अनीता अग्रवाल और पार्षद आकाश जैन ने सिविल लाइंस वार्ड नंबर-7 में वाटर कूलर का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि सभी वार्डों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कहा कि सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश आदि से जुड़े कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर परवीन मस्सी, मॉरिस प्रधान, अनिल पॉल, तीजा, नवीन पाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।