सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में 69 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा 16 अगस्त की रात दक्ष मंदिर मार्ग पर झंडा चौक स्थित खन्ना स्वीट्स के पास हुआ। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुलाब बाग कॉलोनी, कनखल निवासी बीना शर्मा राधाकृष्ण मंदिर से भागवत विश्राम के बाद घर लौट रही थीं।

इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बीना शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के पुत्र विकास कौशिक ने पुलिस को बताया कि मां की देखरेख और इलाज में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल तहरीर नहीं दे सके।एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *