हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर, वार्ड-13 के नागेश्वर धाम एवं सक्षम विहार में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। नवोदय नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत रहेगी। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्राथमिकता और संकल्प है।इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता श्रीवास्तव, मुकेश रावत, भानु प्रताप, अवधेश राय, रामनिवास गुर्जर, दीपा सिंह, संचित डागर, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।