विधायक तिलकराज बेहड़ पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर हुए हमले के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने गुरुवार को प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने घटना की निंदा करते हुए हमले के लिए भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह व महेश प्रताप राणा ने कहा कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। वरिष्ठ नेता ओपी चौहान तथा एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास से लड़े जाते हैं, न कि गुंडागर्दी से। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, मोहन सिंह राणा और रचना शर्मा ने विपक्ष पर हमलों को लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए खतरा बताया।

पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, पार्षद सुनील कुमार सिंह तथा यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने मुख्यमंत्री से घटना की जवाबदेही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल वालिया, वरिष्ठ नेता सीपी सिंह, बीएस तेजियान, सतेंद्र वर्मा, एमडी शर्मा, दिनेश पाण्डेय, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, सुनील प्रजापति, अमन ठाकुर, योगेश त्यागी, बीपीएस तेजियान, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *