हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर टीबड़ी निवासी 13 वर्षीय किशोरी 23 सितंबर की शाम दुकान से सामान लेने गई थी। जो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है और अपने साथ मोबाइल फोन लेकर गई थी, जो फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है।
किशोरी के पिता ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है।