हरिद्वार। विश्व मधुमेह दिवस पर स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय शाह ने बताया कि मधुमेह के शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते। समय पर जांच नहीं होने से हृदय, गुर्दे और आंखों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि नियमित शुगर जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और वजन नियंत्रित रखकर मधुमेह से बचाव संभव है। अधिक वजन, पारिवारिक इतिहास और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए।