हरिद्वार। बहादपुरजट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पीएलवी माहेश्वरी और विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, नशे की रोकथाम, साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम और महिला अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने, अनजान लोगों से ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
साथ ही बताया कि प्राधिकरण गरीब, असहाय, महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता सेवा उपलब्ध कराता है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने शिविर को सराहनीय पहल बताया।इस दौरान सतीश शास्त्री, अनुपमा चौहान, वीर सिंह, शाहिद अली, कलीम अंसारी, अनीता चौहान, अरुणा यादव, सुदेश चौहान, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, पूजा जोशी और अंजू रानी मौजूद रहे।