केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है: भाजपा

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 (Assembly elections 2027) को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। जिला कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए। नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनन दाणी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बूथों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाई जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक करुण दत्ता ने पदाधिकारियों से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों का प्रभावी उपयोग कर सरकार की उपलब्धियां साझा करने को कहा।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर विरोधियों की टिप्पणियों का जवाब देते समय संयम और शालीनता बनाए रखनी चाहिए।जनप्रतिनिधियों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी जनता तक पहुंचानी चाहिए। जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी और जिम्मेदारी से करना जरूरी है। इसका सकारात्मक उपयोग होना चाहिए। जिला प्रभारी सोशल मीडिया एवं जिला उपाध्यक्ष निपेन्दर चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार झा ने सोशल मीडिया को संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने इसका उपयोग संगठन के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए करने का आह्वान किया। बैठक में सह संयोजक शिवम त्यागी, निर्मल सिंह, अनिल शर्मा, मोहित नेगी, अमित राज, गुड्डू तिवारी, सतीश पंवार, सुशील चौहान, डॉ. चित्रा भट्ट, रीना चौहान, अक्षय कुमार, संचित डागर, डॉ. वीरेंद्र, शशि और अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *