केशव आश्रम के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

हरिद्वार। केशव आश्रम के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार का शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कंट्रोल रूम से केशव आश्रम के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस पर उप निरीक्षक नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जांच में सामने आया कि ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवीण पुत्र मंगल सिंह सैनी निवासी नई बस्ती, रामकृष्ण मिशन रोड, कनखल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी रोडीबेलवाला में खड़ा करा दिया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *