महामंडलेश्वर मोहनदास महाराज को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। साकेत वासी परम पूज्य महामंडलेश्वर मोहन दास जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्री सीताराम धाम भूपतवाला में किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत श्री रघुवीर दास जी महाराज ने कहा साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री मोहन दास जी महाराज बड़े ही मिलनसार मधुर भाषी तपस्वी संत थे हम सब उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री हरि चेतनानंद जी महाराज कर रहे थे उन्होंने कहा ऐसे परम त्यागी परम तपस्वी संत जगत को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर मोहन दास जी महाराज ने सभी भक्तों को ईश्वर भक्ति का सत मार्ग दिखाएं इस अवसर पर महंत रविदेव दास जी महाराज महंत विष्णु दास जी महाराज महंत रघुवीर दास जी महाराज महामंडलेश्वर परम पूज्य ललित आनंद जी महाराज महंत बिहारी दास जी महाराज महेंद्र दुर्गा दास जी महाराज महंत सूरज दास जी महाराज महंत गोविंद दास जी महाराज महंत कमलेशा नंद जी महाराज धरम दास जी महाराज रामेश्वर महंत प्रेमदास जी महाराज महंत दिनेश दास थपलियाल जी महाराज ने महाराज जी के उत्तराधिकारी श्री महंत बालस्वरूप सूरज दास जी महाराज को महाराज जी के बारे में बोलते हुए कहा वह अपने गुरु के बताए सद मार्ग पर चलते हुए समाज को भक्ति का सच्चा मार्ग दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *