विवेचना के आधार पर इनवेस्टिगेशन ऑफिसर ने दुष्कर्म और पोक्सो की धाराएं बढ़ाई

हरिद्वार । थाना सिडकुल में  दिनांक 19.01.2023 को नाबालिग युवती के अपहरण के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल में दर्ज मु0अ0सं0 39/23 धारा 363 IPC में अपहृता की बरामदगी का प्रयास कर रही पुलिस टीम ने दिनांक 23.01.2023 को नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफल रही।

प्रकरण में अपहरणकर्ता अनिल पुत्र रामौतार निवासी गायत्रीनगर सैदपुर थाना वण्डा जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 को भी दबोचने में कामयाबी हासिल कर विवेचना के आधार पर धारा 376 (क) (ख) भादवि व 5(M) /6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मीनाक्षी
2- का0 गजेन्द्र
3- का0 करम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *