हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन नगर आयुक्त को भी सोपी प्रतिलिपि।महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनधिमण्डल ने सौपा ज्ञापन। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने ज्ञापन सौपकर सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की है कि जिस प्रकार आवारा पशुओं के आतंक से शहरवासी परेशान भयभीत है वो चिंता का विषय है समूचे हरिद्वार की स्तिथि आवारा पशुओं से परेशानी वाली है विशेषकर उतरी हरिद्वार, हरकी पौड़ी के मुख्य व्यस्थम बाजार, कनखल में आवारा पशु ओर बंदरो के आतंक से जनता बेहद परेशान है । सड़को पर दोनों तरफ आवारा पशुओं के बैठने से राहगीर चोटिल होते है , आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है , बंदरो ने लोगो का छतों पर जाना बंद कर दिया है। जिससे शहर की जनता में रोष है कई बार नगर निगम की घोषणाओं के बाद भी इस गम्भीर विषय पर कोई ठोस कार्यवाही धरातल पर नही हुई । आवारा पशुओं को नगर निगम द्वारा टीमें बनाकर शहरवासियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता आकाश भाटी ने कहा कि सबसे ज्यादा बुरा हाल उतरी हरिद्वार में है हर गली मोहल्ले में बंदरों के आतंक से जनता परेशान है घरों की महिलाएं छतों पर जाने से डरती है बंदर ओर आवारा कुत्तों की वजह से गली मोहल्लों में बच्चे खेलने से भी घबराते है नगर निगम को ठोस कदम उठाते हुए शहरहित में जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए ।महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि कुछ लोग दूध निकालकर पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते है जो दुर्घटनाओं का कारण बनते है और राहगीर चोटिल होते है । सुबह सुबह मार्निंग वाक के समय आवारा कुत्तों की वजह से लोग चोटिल होते है जिनकी तादात लगातार बढ़ती जा रही है इन पर रोकथाम कार्यवाही जनहित में बहुत आवाश्यक है इन्हें शहर से बाहर निकालकर पशु घर में रखा जाए । शहरवासियों के साथ साथ श्रद्धलुओं को भी इनकी वजह से परेशान होना पड़ता है । शहरहित में जल्द इस पर बड़ी कार्यवाही नगर निगम को अमल में लानी चाहिए । सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा ने ज्ञापन आगे प्रेषित करते हुए एवं नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ठोस कार्यवाही का आश्वाशन महानगर व्यापार मंडल को दिया । ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से सोनू चौधरी, तरुण यादव, दिनेश कुमार, पंकज माटा, एस एन तिवारी, मनोज ठाकुर उपस्तिथ रहें।
