अलग-अलग स्थानों से 03 संदिग्ध चढ़े पुलिस टीम के हत्थे

थाना कनखल

आपराधिक वारदातों को रोकने एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में भी लगातार सतर्क निगाहें रख बीती रात अलग-अलग स्थानों से 03 संदिग्धों को नाजायज चाकुओं के साथ दबोचते हुए संभावित आपराधिक घटनाओं के रोकने में सफलता हासिल की।

मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध संजीव साहू को लोटोवाली पुलिया के पास से, संदिग्ध गौरव साहू को बैरागी कैंप तिराहे से शंकराचार्य चौक की तरफ जाने वाली सड़क से व संदिग्ध विष्णु साहू को शिवडेल स्कूल के पीछे नहर पटरी सामने से दबोचकर बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स Act के तहत क्रमशः मु0अ0सं0 180/2023, 181/2023 व 182/2023 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- संजीव साहू पुत्र स्वर्गीय नत्थू साहू निवासी मोहल्ला मालियांन ज्वालापुर
2- गौरव साहू पुत्र मूलचंद निवासी नई मस्जिद के पीछे ज्वालापुर
3- विष्णु साहू पुत्र पप्पू साहू निवासी मोहल्ला कडच्च ज्वालापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *