बहादराबाद
आज दिनांक 20.06.23 को आगामी कॉवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना बहादराबाद पर समस्त SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर), CLG मैम्बर, व थाना क्षेत्र के अलग अलग धर्मो के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी कॉवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गयी तथा नियुक्त किये गये SPO को अपने अपने ड्यूटी स्थानो पर उपस्थित रहने हेतु अवगत कराते हुये पुलिस बल का सहयोग कर कॉवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी ।
इसके अतिरिक्त 12 जून से 26 जून तक मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पकवाड़ा के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा ड्रग्स पीने एवं बेचने वालों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने हेतु बताया गया।