गंगा मैया के आशीर्वाद से सकुशल सम्पन्न हुआ कावड़ मेला- सुनील सेठी

उत्तराखंड सरकार, उत्तराखंड पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम सहित सभी विभागो को मेला सकुशल सम्पन्न योगदान की बधाई।महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने साथियों सहित मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना कर कावड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर गंगा मैया की पूजा अर्चना की। सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष कावड़ मेला मां गंगा के आशीर्वाद से ही सकुशल सम्पन्न होता है हम सब तो सिर्फ एक जरिया है। बेहतर सुविधाओं के साथ उत्तराखंड सरकार ने एवं उत्तराखंड पुलिस प्रशासन स्थानीय हरिद्वार प्रसाशन ने स्थानीय जनता के साथ सामंजस्य बनाते हुए मेला सकुशल में जो व्यवस्थाएं दी। उसके लिए समस्त जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। भारी बारिश में भी यातायात व्यवस्था से मेले की हर व्यवस्था को चुनौती पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए बाहर से आई फोर्स और स्थानीय प्रशासन ने अच्छा मेले सकुशल में बहुत अच्छा कार्य किया उसके लिए सभी बधाई के पात्र है

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग हो जल संस्थान हो या नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी सभी ने अपने अपने ढंग से एक अच्छा मेला सकुशल सम्पन्न करवाने में दिन रात एक किया। इन सभी विभागो के साथ मेले में लगे अन्य सभी विभाग बधाई के पात्र है जिन्होंने मेला सकुशल सम्पन्न करवाने में भरपूर सहयोग करते हुए दिन रात पूरी निष्ठा से ड्यूटी का निर्वाहन किया। पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक करने वालो में मुख्य रूप से महामंत्री नाथीराम सैनी, जगजीत पुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रणवीर शर्मा, सोनू चौधरी, दिनेश शर्मा,उमेश चौधरी, गौरव गौतम, खड़खड़ेशवर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, दीपक मेहता, महेश चौधरी, राहुल कुमार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *