कांवड़ मेला पर्व में बिछड़े 01कांवड़िया को अलवर राजस्थान थाना टपूकड़ा से संपर्क कर परिजनों से सकुशल मिलवाया

ज्वालापुर

दिनेश कुमार पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम पाटल खुर्द थाना टपूकड़ा अलवर राजस्थान से अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर आए हरिलोक तिराहा हाईवे ज्वालापुर के बीच अपने साथियों से बिछड़ गया था|

उक्त भोले के पास साथियों/परिवार का किसी का कोई संपर्क नंबर नहीं था जिस पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर श्री कुंदन सिंह राणा के निर्देशन में तलाश हेतू आवश्यक दिशा निर्देश देकर उक्त भोले के साथी/परिजनों की जानकारी सोशल मीडिया/अन्य प्रचार प्रचार/थाना टपूकड़ा अलवर राजस्थान से संपर्क किया गया|

भाई अनिल कुमार का नंबर थाना टपूकड़ा से मिला जिस पर संपर्क कर गुमशुदा दिनेश के संबंध में अवगत कराया,

जिनके के द्वारा तत्काल हरिद्वार के लिए रवाना होकर कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर सकुशल अपने भाई को देखकर अत्यधिक प्रसन्न हुए|

जिनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *