वरिष्ठ कांग्रेस नेता सांसद शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद शक्ति सिंह गोहिल का हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। डामकोठी पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह गोहिल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से देश को बचाना है। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी, आम आदमी पार्टी मिलकर जनता के साथ धोखा कर रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे। बीजेपी राहुल गांधी की यात्रा से बौखला गई है और जनता के बीच भ्रम फैला रही है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कार्य करे। विधायक रवि बहादुर और विरेंद्र जाती ने कहा कि 2024 में जनता केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने धनबल के सहारे जीते हुए प्रत्याशियों को बीजेपी में शामिल कर लिया। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिसे बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। बीजेपी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विभाष मिश्रा, मुरली मनोहर, अनिल भास्कर, अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, हरद्वारी लाल, शुभम जोशी, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, सपना सिंह, बलराम कड़क, जितेंद्र सिंह, जोनी राजौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *