हरिद्वार। कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को कनखल के चौक बाजार में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आरोप लगाया कि सरकार ने कॉरिडोर के नाम से भ्रम फैलाकर व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। कहा कि कॉरिडोर के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार व्यापारी विरोधी है। छह वर्ष पूर्व भी अतिक्रमण के नाम पर शहर को उजाड़ दिया गया था। अब कॉरिडोर के नाम पर व्यापारियों भय फैलाया जा रहा है।
कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा और शुभम अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध करती है। कहा कि व्यापारियों को साथ संवाद स्थापित करने के लिए ही पार्टी ने एक सप्ताह का कार्यक्रम बनाया है ताकि व्यापारियों की पीड़ा को जाना जा सके।