ट्रेन में यात्री के पर्स चोरी मामले में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ऋषिकेश से उज्जैन जा रहे यात्री का ट्रेन में पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। यात्री के अनुसार पर्स में 8500 रुपये नकद, आईसीआईसीआई, सेंट्रल और पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और इंश्योरेंस कार्ड थे। मामले में जीआरपी हरिद्वार ने मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी के अनुसार, रायपुर देहरादून निवासी सोनू कुमार 42 वर्ष ने जीआरपी हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह सात अगस्त को ट्रेन संख्या 14318 योगनगरी एक्सप्रेस के एस 6 कोच में सीट नंबर 47 पर यात्रा कर रहे थे।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन निकलने के बाद नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि जींस की जेब में रखा पर्स गायब था। यात्री ने 139 पर शिकायत की। जिसके बाद आरपीएफ स्टाफ ने सहारनपुर स्टेशन पर संपर्क किया। उज्जैन पहुंच कर महाकाल मंदिर दर्शन के बाद नौ अगस्त को जीआरपी उज्जैन में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मामले में जीरो एफआईआर हरिद्वार जीआरपी के पास पहुंची है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बिपीन चंद्र पाठक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *