बेकाबू रफ्तार का कहर, मजदूर को रौंद वाहन चालक फरार

हरिद्वार। श्यामपुर के कांगड़ी इलाके में सोमवार तड़के करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

ढाबे से निकला, घर नहीं पहुंच सका: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय (25) पुत्र भगवान निवासी गंगोवाला सिकंदर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि वह टिहरी की ओर से आ रहा था और कांगड़ी स्थित एक ढाबे पर कुछ देर रुका था।

इसके बाद जैसे ही वह नेशनल हाईवे पार करने लगा, तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *