नाबालिग का अपहरणकर्ता आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को अपहरण कर अपने साथ ले गया आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक किशोरी को अपहरण कर अपने साथ ले गया था।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। मुखबिर तंत्र व लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर पथरी भट्टा तिराहे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि अपहरणकर्ता आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण एवं पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शाहिदा परवीन , उपनिरीक्षक जसवंत बिष्ट कांस्टेबल सुशील कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *