हरिद्वार में ARTO की बड़ी कार्रवाई: ट्रैवल्स सेवाओं की जांच, बिना रजिस्ट्रेशन वालों को नोटिस

हरिद्वार, मंगलवार
शहर में अवैध रूप से संचालित ट्रैवल्स सेवाओं के खिलाफ आज ARTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में अधिकारियों की टीम ने अचानक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कई ट्रैवल एजेंसियां संचालक बिना वैध ARTO रजिस्ट्रेशन के ही अपना व्यवसाय चला रहे थे। ऐसे संचालकों के खिलाफ विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें समन नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान परिवहन नियमों के उल्लंघन और अवैध रूप से चल रहे व्यवसायों की शिकायतों के आधार पर चलाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना ARTO रजिस्ट्रेशन के किसी भी प्रकार की कमर्शियल वाहन सेवा चलाना नियमों के खिलाफ है।

निरीक्षण के दौरान जिन संचालकों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उन्हें चेतावनी दी गई है।

ARTO विभाग ने सभी ट्रैवल्स व्यवसायियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें। नियमों का पालन न करने पर जुर्माना करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में परिवहन सेवाओं को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *