हरिद्वार: हनुमान जयंती पर अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बंदी और जेल स्टाफ भी शामिल हुआ। स्वामी कार्तिक गिरी ने विधिवत रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि बंदियों के आचरण में सुधार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए जेल में निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से महावीर बजरंग बली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। इस अवसर पर आचार्य राहुल शर्मा, पंडित संजय आचार्य, रूपेश कौशिक, जलज कौशिक, पंकज शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।